GramZon
ग्रामजन (GramZon)
होम हमारे बारे में संपर्क करें मंडी भाव मौसम ब्याज कैलकुलेटर लोन बीमा सेवा घरेलू सामान
लॉगिन करें
हमारे बारे में - GramZon

GramZon (ग्रामजन)

राजस्थान का भरोसेमंद डिजिटल ग्रामीण बाजार — किसान से किसान तक, बिना दलाल

हम कौन हैं?

GramZon सिर्फ एक मार्केटप्लेस नहीं, बल्कि एक सोच है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहाँ किसान, व्यापारी और गाँव के लोग सीधे एक-दूसरे से जुड़ सकें।

पहले अच्छी नस्ल की गाय-भैंस या चारा बेचने पर सही दाम मिलना मुश्किल होता था। बीच में दलाल, फर्जी नंबर और गलत जानकारी भरोसा तोड़ देते थे। इसलिए हमने बनाया — GramZon

यहाँ आप गाय, भैंस, चारा, बाइक, कार, खेत के औज़ार, ट्रैक्टर उपकरण और अन्य कृषि सामग्री बेच सकते हैं। इतना ही नहीं — घर में पड़े सेकेंड हैंड सामान जैसे AC, TV, फ्रिज, कूलर आदि भी यहाँ आसानी से लिस्ट किए जा सकते हैं।

साथ ही आप बाजार मंडी के लाइव भाव देख सकते हैं, गाँवों में चल रहे ब्याज का हिसाब निकाल सकते हैं, और अपने इलाके का मौसम भी देख सकते हैं — सब कुछ एक ही जगह, एक ही प्लेटफॉर्म पर।

हम क्या करते हैं?

पशु और चारा बिक्री

गाय, भैंस, बछड़ा, चारा — सीधा मालिक से संपर्क, बिना दलाल।

खेती और वाहन

बाइक, कार, खेत के औज़ार, कृषि उपकरण — सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर।

मंडी के लाइव भाव

बाजार मंडी के ताज़ा भाव घर बैठे देखें।

मौसम और ब्याज कैलकुलेटर

मौसम की जानकारी और गाँव में चल रहे ब्याज का हिसाब — तुरंत।

सेकेंड हैंड सामान

AC, TV, फ्रिज, कूलर और अन्य घरेलू सामान भी आसानी से बेचें।

हमारी प्रेरणा
शिवनारायण जी बासट
श्री शिवनारायण जी बासट
गाँव दुगोली

इस प्लेटफॉर्म की प्रेरणा मुझे मेरे दादा श्री शिवनारायण जी बासट, निवासी: गाँव दुगोली,नागौर(राजस्थान) से मिली।

एक दिन फसल कटने के बाद हम दोनों बैठे थे और दादा जी मूंग का चारा बेचने की बात कर रहे थे। उसी समय यह विचार आया कि क्यों न ऐसा डिजिटल बाजार बनाया जाए जहाँ कोई किसान ऑनलाइन किसी दूसरे किसान से सीधा संपर्क करके बिना किसी दलाल के अपना माल बेच सके।

उसी छोटे से विचार ने आज एक बड़े प्लेटफॉर्म का रूप ले लिया है। समय के साथ हमने इसमें कई नई सुविधाएँ जोड़ीं — मंडी भाव, मौसम, ब्याज कैलकुलेटर, और गाँव की ज़रूरतों से जुड़ी हर चीज़।

यह प्लेटफॉर्म मैं अपने दादा जी को समर्पित करता हूँ।

हमारा संकल्प, आपकी तरक्की —

“खेत की मिट्टी से लेकर बाज़ार के भाव तक,
जब तक हर किसान आत्मनिर्भर नहीं होगा,
तब तक GramZon का यह सफ़र थमेगा नहीं!”
🏠 होम 🐄 गाय 🐃 भैंस 🌾 चारा 🛒 मार्केट